Skip to main content

Zakaria Education & Charitable Trust ne ramzan me zarooratmando ko baanta rations


रमज़ान में जरूरतमंदों के लिए ज़कारिया एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का बड़ा कदम

Watch Video 

मुंबई: 23 मार्च 2025 को ज़कारिया एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुफ्त रमज़ान राशन किट वितरण कार्यक्रम का दूसरा दौर आयोजित किया गया। यह आयोजन रविवार को मलाड वेस्ट स्थित ज़कारिया ट्रस्ट कार्यालय में हुआ, जहां लगभग 450 से 500 जरूरतमंद लोगों को रमजान राशन किट प्रदान की गई। 



इस पुनीत कार्य में ज़कारिया एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन ज़कारिया लकड़ावाला, अध्यक्ष शिराज़ शेख, इस्माइल भाई लकड़ावाला, कल्पेश शाह, उस्मान खान, अब्दुल्ला अंसारी, समीर शेख, नदीम शेख, इलियास लकड़ावाला, आज़म सैय्यद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि रमजान का महीना दया और सेवा का प्रतीक है, और जरूरतमंदों की मदद करना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। ट्रस्ट आगे भी इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करता रहेगा, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को राहत और सहायता मिल सके।  

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...