Skip to main content

Residents Struggle with Sewer Water Overflow, Urge BMC for Immediate Action


Residents Struggle with Sewer Water Overflow, Urge BMC for Immediate Action

गटर के पानी से परेशान लोग, बीएमसी से साफ-सफाई की गुहार 

मुंबई: मालवानी गेट नंबर 7, न्यू कलेक्टर कंपाउंड, प्लॉट नंबर 6, चौधरी मेडिकल के सामने, मलाड वेस्ट में रहने वाले लोग गटर के पानी से बेहद परेशान हैं। चौधरी मेडिकल के सामने की गली में कई दिनों से गटर का पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  


रमजान का पाक महीना चल रहा है और जल्द ही ईद का त्योहार आने वाला है, लेकिन इस गंदगी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। गली में पानी भरा होने से रास्ता भी बाधित है और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।  

यहां के रहवासियों ने बीएमसी से अपील की है कि जल्द से जल्द सफाई कराई जाए या फिर गली को पक्का बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। 

#Malwani #Mumbai #BMC #GutterProblem #CleanMumbai #Eid2025 #khabarface2face

Comments