Skip to main content

New Delhi Railway Station Stampede


New Delhi Railway Station Stampede  

#DelhiStampede #NewDelhiRailwayStation #BreakingNews #khabarface2face 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई थी। लेकिन प्लेटफॉर्म बदलने की वजह से भीड़ बेकाबू हो गई और बड़ा हादसा हो गया।  

एक कुली ने ANI को बताया कि वह 1981 से काम कर रहा है, लेकिन इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। प्रयागराज स्पेशल ट्रेन पहले प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होने वाली थी, लेकिन उसे अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर कर दिया गया। जब प्लेटफॉर्म 12 और बाहर खड़ी भीड़ एक साथ प्लेटफॉर्म 16 की ओर बढ़ी, तो भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे से टकराने लगे और सीढ़ियों व एस्केलेटर पर गिर गए।  

कुली ने बताया कि कई कुलियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ चुके थे। उन्होंने 15 शवों को एंबुलेंस में भेजा। पूरे प्लेटफॉर्म पर जूते-चप्पल और कपड़े बिखरे हुए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद 3-4 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Comments