Skip to main content

Exclusive Interview with Advocate Fazil Hussain Shaikh on Ambujwadi Shia Qabarstan in Malvani Malad


मुंबई के मलाड (पश्चिम) स्थित अंबुजवाड़ी में शिया कब्रिस्तान के एलॉटमेंट का मामला कई सालों से रुका हुआ है। स्थानीय शिया समुदाय इस समस्या से बेहद परेशान है। उनका कहना है कि यदि कब्रिस्तान पास में उपलब्ध हो जाए, तो उन्हें समय और पैसे की बचत होगी। साथ ही, अपने प्रियजनों को नजदीकी कब्रिस्तान में दफनाने की सुविधा भी मिल सकेगी।

Click here to Watch on YouTube 

लेकिन, यह मसला सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि गहरे राजनीतिक और सामुदायिक विवाद में उलझा हुआ लगता है।

नई खबर फेस टू फेस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एडवोकेट फाज़िल हुसैन शेख ने कहा, "यह मामला सिर्फ प्रशासनिक देरी का नहीं, बल्कि राजनीति और शिया समुदाय के भीतर नाम और शोहरत की खींचतान का भी है। हर कोई चाहता है कि कब्रिस्तान उसके नाम से जुड़ जाए। इसी वजह से मसला हल होने के बजाय उलझता जा रहा है।"

सरकार की स्थिति अभी भी साफ नहीं एडवोकेट फाज़िल ने बताया कि अब तक उन्हें कोई ऐसा आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कब्रिस्तान का एलॉटमेंट सरकार की ओर से किया जा चुका है।

क्या है समाधान? एडवोकेट फाज़िल ने कहा, "समुदाय को एकजुट होकर सही दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल बनाकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और बीएमसी म्युनिसिपल कमिश्नर से मुलाकात करनी चाहिए। जब तक उचित प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तब तक मसला सुलझाना मुश्किल है।"

क्या यह चुनावी मुद्दा बन सकता है? अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शिया कब्रिस्तान का यह मामला चुनावों से पहले हल होगा या फिर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर लंबित ही रखा जाएगा। यह मसला शिया समुदाय की एकता और ठोस पहल का इंतजार कर रहा है।


Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...