Skip to main content

Grand Protest Rally Planned Over Bridge Closure in Malvani Malad


Grand Protest Rally Planned Over Bridge Closure in Malvani Malad 

मालवणी से एवरशाइन नगर को जोड़ने वाला पुल पिछले हफ्ते से बाइकर्स के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

इसी मुद्दे को लेकर मालवणी-मालाड की जनता ने एक बड़ा आंदोलन शुरू करने की योजना बनाई है। 

यह आंदोलन 10 फरवरी, सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा।  मालवणी गेट नंबर 6 से पैदल मार्च निकाला जाएगा, जो कच्चे रास्ते और पुल से होते हुए  BMC P/North वार्ड ऑफिस पहुंचेगा।  

इस आंदोलन में मालाड की जनता, NGOs, फोरम्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।  

बाइकर्स से खासतौर पर अनुरोध किया गया है कि वे सीधे BMC P/North वार्ड ऑफिस पहुंचें और इस आंदोलन का समर्थन करें। 

मालवणी विकास मंच ने इस आंदोलन का आह्वान करते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।  

फिलहाल इस आंदोलन की तैयारियां जोरों पर हैं, और यह देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।  

हम इस खबर पर नज़र बनाए रखेंगे और आपको हर अपडेट देते रहेंगे।

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...