Skip to main content

Malvani Evershine Bridge band hogaya hai bikers ke liye


Malvani Evershine Bridge band hogaya hai bikers ke liye

मालवणी से एवरशाइन नगर जाने वाला ब्रिज बंद, जनता में आक्रोश

आज, 1 फरवरी 2025 से मालवणी से एवरशाइन नगर जाने वाले ब्रिज का रास्ता तोड़ दिया गया है, जिससे बाइकर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पैदल यात्री अभी भी इस मार्ग से आ-जा सकते हैं।

इस निर्णय से मालवणी के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, और वे सोशल मीडिया पर नेताओं की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जनता अब आगामी महानगर पालिका चुनाव में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट को वोट देने की बात कह रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह काम रात के समय किया गया, और ब्रिज पर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

इसी सिलसिले में वेलफेयर पार्टी के यूथ लीडर आकिब शेख ने एक मीटिंग रखी है, जो आज रात 8:00 बजे प्लॉट नंबर 10 में पार्टी के ऑफिस में आयोजित की जाएगी।

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...