Skip to main content

MP Piyush ke lok kalyan karyalay ka Kandivali me bhawya udhghatan


MP Piyush ke lok kalyan karyalay ka Kandivali me bhawya udhghatan

#officeopening #NorthMumbai #PiyushGoyal #kandivaliwest #khabarface2face 

सांसद पीयूष गोयल के नए कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  

मुंबई के कांदिवली पश्चिम में सांसद पीयूष गोयल के नए कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे किया गया। यह कार्यालय क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।  

कार्यालय: 56, बालासिनोर, एस. व्ही. रोड, कांदिवली पश्चिम, मुंबई। 

इसके बाद शाम 6:30 बजे रघुलीला मॉल स्थित लोटस बैंक्वेट में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सांसद पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता की सेवा करना उनका संकल्प है।  

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशिष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ नेता रामभाऊ नाइक, भाई गोपाल शेट्टी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।  

सांसद पीयूष गोयल ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय लोककल्याण के लिए एक सशक्त सेतु बनेगा, जो विकास कार्यों को गति देगा और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Comments