Human Skeleton Found in Malvani Forest, Forensic Report Awaited #Malvani #Mumbai #BreakingNews #PoliceInvestigation #khabarface2face खबर मालवणी इलाक़े की जहां पर एक हैरतअंगेज़ और सनसनीख़ेज़ वाक़या सामने आया है। मालवणी के जंगल में इंसानी ढांचा यानी ह्यूमन स्केलेटन मिलने से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़, रविवार को एक नौजवान मालवणी के आकाशवाणी जंगल की तरफ़ पत्तियां तोड़ने गया था। ये इलाक़ा साईं लीला बिल्डिंग के पीछे पड़ता है। उसी वक़्त उसकी नज़र एक इंसानी ढांचे पर पड़ी। उस नौजवान ने फ़ौरन मालवणी पुलिस को इस बारे में इत्तेला दी। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और इंसानी ढांचे को अपने क़ब्ज़े में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मुकम्मल तहकीक़ात यानी जांच का सिलसिला शुरू किया। मालवणी पुलिस इंस्पेक्टर जीवन भटकुले ने बताया कि ये ढांचा इस वक़्त पुलिस की तहवील में है और हक़ीक़त सिर्फ फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं मालवणी पुलिस थाने के सीनियर पुल...