Skip to main content

Newborn Found Abandoned in garbage Near Alfalah School in Malwani Malad


Newborn Found Abandoned in garbage Near Alfalah School in Malwani MHADA 

Watch: https://youtu.be/C1seHtqOTs8

मालवणी इलाके में सोमवार 12 मई 2025 को अल फलाह स्कूल और एकता नगर के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात मेल शिशु को थैली में लपेटकर छोड़ दिया गया। यह घटना सुबह तकरीबन 8 बजे की बताई जा रही है।  

मौके पर मौजूद एक महिला ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो वह तुरंत पहुंची और स्थिति को देखकर पुलिस प्रशासन को सूचना दी।  

पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि बच्चा एक दिन का है, कमजोर है लेकिन सुरक्षित है।  

अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उस मासूम को वहां किसने और क्यों छोड़ा।  

यह रिपोर्ट खबर फेस टू फेस के संवाददाता अब्दुल्ला द्वारा पेश की गई है।


Watch here Newborn baby is safe 

#Malwani #NewbornFound #MumbaiLocalNews #PoliceAction #ChildFound #khabarface2face  

Comments