Skip to main content

Irfan Machiwala appeals for citywide cloth bag drive



Irfan Machiwala appeals for citywide cloth bag drive  

मुम्बई के सामाजिक कार्यकर्ता इरफान मछीवाला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील की है कि पूरे मुंबई में कपड़े के थैलों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सके।  
20 मई 2025 को मुम्बई में दिए गए इस प्रस्ताव में इरफान मछीवाला ने आग्रह किया कि म्युनिसिपल कमिश्नर श्री भूषण गगरानी को निर्देश दिए जाएं कि वे मुंबई के सभी 24 वार्डों में बड़े स्तर पर कॉटन के थैलों का वितरण करवाएं।  

उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक वार्ड के हर बाज़ार में विशेष किओस्क बनाए जाएं जहां कम कीमत पर कपड़े के थैले उपलब्ध हों ताकि दुकानदारों और ग्राहकों दोनों के लिए इन्हें अपनाना आसान हो सके।  

इरफान मछीवाला ने कहा कि यदि यह कदम उठाया गया तो मुंबई में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में बड़ी कमी आ सकती है और यह देश के अन्य शहरों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है।  

#IrfanMachiwala #MumbaiPlasticFree #ClothBagCampaign #SustainableMumbai #khabarface2face

Comments