Skip to main content

New Street Lights Installed in Mahim West to Boost Nighttime Safety


New Street Lights Installed in Mahim West to Boost Nighttime Safety  
  
महिम वेस्ट के कपड़ बाजार, वंजावाड़ी लेन और खाऊ गली (लेडी जमशेदजी सेकेंड क्रॉस लेन) में अब रात के समय और ज़्यादा रोशनी होगी। बिजली विभाग ने यहां 40 नए 150 वॉट के फोकस लाइट्स लगाए हैं जिससे गलियों में रोशनी बढ़ेगी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगेगी।  

इस ज़रूरी काम को महिम रेसिडेंट्स ग्रुप, नवतरंग चैरिटेबल ट्रस्ट और कई समाजसेवियों के सहयोग से पूरा किया गया। इस प्रोजेक्ट में मदद करने वालों में फारूक ढाला, सैयद गुलजार राणा, आरिफ़ शेख, इरफान मछीवाला, समीर रेतीवाला, समीर कुरैशी, शाहनवाज़ शेख, इकबाल अहमद, आसिफ, नासिर भाई फूलवाला, अब्दुल खालिक शेख, आसिफ भिलकिया, जमाल सोरठिया, शाहिद भाई (श्योर फिट शॉप), असलम सोरठिया और यूसुफ सोरठिया शामिल हैं।  

स्थानीय लोगों ने इस काम का स्वागत किया है और बेहतर रोशनी और सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों पर आभार जताया है।

#MahimWest #StreetSafety #CommunitySupport #BetterLighting #NavtarangTrust #khabarface2face

Comments