Skip to main content

Massive tree collapses due to strong winds in Malvani, auto rickshaw crushed but driver escapes unhurt


Massive tree collapses due to strong winds in Malvani, auto rickshaw crushed but driver escapes unhurt  

मालवणी में आंधी और बारिश से पेड़ गिरा, रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त, रिक्शा ड्राइवर की जान बाल-बाल बची

Watch:

Fire brigade clears blocked road in Malvani after sudden storm and tree fall  

Watch:

मंगलवार 20 मई 2025 की रात को मुंबई के मालवणी इलाके में मौसम ने अचानक करवट ली। गेट नंबर 8 के पास कला विद्यालय और पुलिस फेडरेशन के आसपास तेज़ हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में तेज बारिश भी शुरू हो गई।  


इस अचानक आए मौसम के बदलाव में एक विशाल पेड़ ज़मीन से जड़ों सहित उखड़ गया। पेड़ इतनी ताकत से गिरा कि उसके साथ ज़मीन की लादी भी बाहर आ गई और वह सीधा पास में खड़ी एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया।  

गनीमत रही कि रिक्शा चालक समय रहते बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई। रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइवर ने बताया कि वह यह ऑटो भाड़े पर चलाता है और अब वह इस नुक़सान की भरपाई कैसे करेगा, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है।  

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ की कटिंग की, मलबा हटाया और रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया। पेड़ के नीचे फंसी रिक्शा को भी सावधानी से बाहर निकाला गया।  

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पेड़ कितना विशाल था और किस तरह से रिक्शा पर गिरा। इस रिपोर्ट को कवर किया है खबर फेस टू फेस के पत्रकार उमर अब्दुल्ला ने। आपसे अनुरोध है कि वीडियो देखें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करें।

मालवणी में तेज़ हवाओं से गिरा पेड़, रिक्शा तबाह, चालक सुरक्षित। फायर ब्रिगेड ने पेड़ काटकर रास्ता किया साफ, राहत की सांस  

#MalvaniStorm #TreeFall #FireBrigadeAction #MumbaiNews #khabarface2face

Comments