Mumbai Social Worker Jamal Sorathiya Urges Garbage Vans to Use Audio Alerts
मुंबई के माहिम इलाके के समाजसेवी जमाल सौरठिया ने नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी से एक अहम मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि मुंबई के सभी 24 वार्डों में चलने वाली कचरा गाड़ियों में एक स्पीकर सिस्टम लगाया जाए, जिससे हर गली और मोहल्ले में गाड़ी के आने पर एक छोटी सी जिंगल या आवाज़ के ज़रिये जानकारी दी जा सके।
जमाल सौरठिया का कहना है कि "स्वच्छ मुंबई अभियान" को सफल बनाने के लिए लोगों को समय पर सूचना मिलनी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग गाड़ी के आने की जानकारी न होने के कारण कचरा बाहर नहीं निकाल पाते और फिर वह कचरा इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जिससे गंदगी बढ़ती है।
उन्होंने सुझाव दिया कि कचरा गाड़ी के आने पर यह घोषणा हो — "स्वच्छ मुंबई अभियान: कचरा वैन आ गई है, कृपया अपना कचरा बाहर दें।" इससे लोग फौरन कचरा बाहर ला सकेंगे और खुले में कचरा डालने की आदत कम होगी।
मुंबई के कई नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की है और इसे एक सरल और कम लागत वाला उपाय बताया है, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और कचरा प्रबंधन बेहतर हो सकेगा।
यह पहल विशेष रूप से उन क्षेत्रों में कारगर साबित हो सकती है जहां गलियां संकरी होती हैं और गाड़ियों की आवाज़ लोगों तक नहीं पहुंच पाती। यदि यह योजना लागू होती है, तो "स्वच्छ मुंबई" की ओर एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
#CleanMumbai #JamalSorathiya #GarbageVanAlert #WasteManagement #CivicInitiative #khabarface2face
Comments
Post a Comment
Drop a comment!