Skip to main content

मालवणी मे नशेड़ी चोरों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है आए दिन चोरियां होती है जनता परेशान है

मालवणी मे नशेड़ी चोरों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है आए दिन चोरियां होती है जनता परेशान है।
https://youtu.be/RHQWh9B0O1g
#नशेड़ी #mobilechor #Malwani

दिनांक 23 जून मालवणी गेट नंबर 8 Mischief Salon के ऊपर एमिटेशन का कारखाना है जहां पर एक नशेड़ी मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया। इमिटेशन कारखाने के मालिक उमर साहब ने उसे मालवानी पुलिस स्टेशन लेकर गए।

बताया जाता है कि मालवानी गेट नंबर 8 पट्टा रोड के पास एक बड़ा नशेड़ी का ग्रुप है जहां पर नशेड़ी लोग आए दिन चोरी करते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले एक नशेड़ी ने मालवानी गेट नंबर 8 में cycle चोरी किया था। जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।

आपको बता दें कि रमज़ान के महीने में एम आई एम जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन था जहां पर मुख्य अतिथि मुंबई अध्यक्ष फैयाज अहमद खान आए थे और वहां पर उन्होंने खबर फेस टू फेस से बात करते हुए यह कहा था कि हम नशेड़ीयों के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा लेकर जाएंगे। अभी तकरीबन 3 महीने होने आए हैं लेकिन अब तक कोई मोर्चे नहीं निकाले गए।

खबर फेस टू फेस की रिपोर्ट

Comments