Skip to main content

9 साल बेगुनाह मुंबई की आर्थर रोड जेल की सलाखों के पीछे ज़िदगी गुजारने वाले अब्दुल वाहिद शेख ने लोगों को संबोधित करते हुए बताई आपबीती

9 साल बेगुनाह मुंबई की आर्थर रोड जेल की सलाखों के पीछे ज़िदगी गुजारने वाले अब्दुल वाहिद शेख ने लोगों को संबोधित करते हुए बताई आपबीती

https://youtu.be/eXdIRy5wL-o


#innocentprisoners #abdulwahidshaikh #begunahQaidi #khabarface2face

5 जून 2022 को मीरा रोड जनता डेरी स्थित राष्ट्रीय अमन मंच National Peace Forum की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैयद सालिम अलवी लिखित पुस्तक "माॅब लिंचिंग समस्या और समाधान" का विमोचन राष्ट्रीय अमन मंच प्रमुख डाॅ कमल मीनाई और शहर काज़ी अलहाज मुफ्ती अलाउद्दीन रिज़वी, इस्माईला बाटलीवाला, नगर सेवक अश्रफ शेख तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों  के हाथों किया गया।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि 13 वर्ष बेगुनाह जेल में गुज़ारने के दौरान लिखी गई पुस्तक "बेगुनाह क़ैदी" के लेकख अब्दुल वाहिद शेख ने अपने संबोधन के दौरान  अपनी आपबीती सुनाई कि कितरह से पढ़े लिखे मुसलमानों को आतंकवाद जैसे केस में फंसाने का काम किया जाता है। अब्दुल वाहिद शेख द्वारा जेल में लिखी गई पुस्तक "बेगुनाह क़ैदी"  के अंग्रेज़ी संस्करण " the Innocent Prisoners" का भी पुनः विमोचन हुआ।

 कार्यक्रम में अपने वक्तव्य के दौरान राष्ट्रीय अमन मंच महाराष्ट्र के अध्यक्ष सलीम अब्बास खान भाउक हो गए और वादा किया कि बेगुनाह क़ैदियों की रेहाई के लिए हम संघर्षरत रहेंगे।  इंजीनियर एजाज़ ने कहा कि हम देश के अमन को हम बर्बाद नहीं होने देंगे,राष्ट्रीय अमन मंच के उद्देश को जन जन तक पहुँचायेंगे। मंच की कोऑडिनेटर श्रीमती जन्नत नबी ने समाज में महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य करने की बेहद आवश्यकता बताई । अनसारी महमूद परवेज़ ने देश कि एकता और अखंडता को बनाए लखने के लिए हिन्दुओं और मुसलमानों को हर कदम पर एक साथ रहने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। बाटलीवाला जी ने विमोचन कार्यक्रम के बारे में बयान दिया। शहर क़ाज़ी मुफ्ती अलाउद्दीन साहब की दुआ और राष्ट्रगान पर सभा समाप्त हुई।

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...