Skip to main content

सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद बीएमसी की ओर से 31 मई को बांद्रा के रंगशारदा सभागृह में वार्ड आरक्षण लॉटरी निकाली गई

सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद बीएमसी की ओर से 31 मई को बांद्रा के रंगशारदा सभागृह में वार्ड आरक्षण लॉटरी निकाली गई
https://youtu.be/7y_9Nu2V0dY
#BMC #WardReservation #Lottery #supremecourtofindia

मुंबई महानगर पालिका चुनाव का बिगुल 31st May से बज गया है

राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आगामी बृहन्मुंबई नगरपालिका निगम (BMC) के लिए 236 वार्ड आरक्षण के बीएमसी (BMC ELECTIONS 2022)की ओर से 31 मई को बांद्रा के रंगशारदा सभागृह में लॉटरी निकाली गई।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कड़ा निर्देश दिया कि ओबीसी आरक्षण के लिए निकाय चुनाव में देरी नही की जानी चाहिए. जिसके बाद सरकार हरकत में आई।

लॉटरी निकालने की प्रक्रिया के बाद अब 6 जून तक सुझाव और आपत्तियां मंगाई जाएंगी. सभी सुझावों और आपत्तियों को एकत्र करने के बाद 13 जून को अंतिम वार्ड आरक्षण सूची गजट में प्रकाशित की जाएगी।

मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर 236 सीटो में से 110 सीटों को सर्वसाधारण के लिए आरक्षित किया गया है. तो वही 109 सीटों को महिलाओ के लिए आरक्षित किया गया है.

SC कैटेगरी के लिए 7 सीटों को आरक्षित रखा गया है. 8 सीटो को SC महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित रखा गया है. 1 सीट ST और 1 सीट ST महिला के लिए आरक्षित रखी गई है.

BMC Ward Reservation Lottery
इस पूरे लॉटरी प्रक्रिया में ओबीसी कैटेगरी को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) का मुद्दा अभी भी अदालत में प्रलंबित है. 

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...