AAA Foundation Launches Karate and Self-Defence Classes for Children in Mankhurd Shivaji Nagar
मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर में बच्चों को आत्मरक्षा, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से AAA Foundation की ओर से कराटे और सेल्फ डिफेंस क्लासेस की शुरुआत की गई।
इन कक्षाओं का उद्घाटन माननीय विधायक अबू आसिम आजमी के हाथों किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सीखने और सफलता की कामना की।
AAA Foundation की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, अनुशासन की भावना विकसित करना और उन्हें आत्मरक्षा के जरूरी कौशल सिखाना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
#Karate #SelfDefence #khabarface2face #AbuAsimAzmi #SamajwadiParty #Mankhurd #ShivajiNagar #ChildSafety #MumbaiNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!