Skip to main content

Featured Post

Mumbai Coastal Road: A Major Step Towards Traffic Relief, Says Maharashtra CM Devendra Fadnavis

Mumbai Congress Announces New Anti Pollution Action Plan Before BMC Elections


Mumbai Congress Announces New Anti Pollution Action Plan Before BMC Elections

मुंबई कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव से पहले प्रदूषण के खिलाफ नई कार्ययोजना जारी की
कांग्रेस ने पांच साल में मुंबई की हवा को सुरक्षित स्तर पर लाने का लक्ष्य घोषित किया

मुंबई कांग्रेस ने रविवार को मरीन ड्राइव पर एक विस्तृत प्रदूषण नियंत्रण योजना जनता के सामने प्रस्तुत की। इस योजना में आपातकालीन, मध्यम अवधि और दीर्घकालीन कदम शामिल किए गए हैं जिनका उद्देश्य शहर की बिगड़ती हवा और बढ़ते पर्यावरणीय दबाव को कम करना है। पूर्व मंत्री और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर इस दस्तावेज़ को जारी किया।

कांग्रेस का कहना है कि सत्ता में आने के बाद वह स्वच्छ हवा को हर मुंबईकर का मौलिक अधिकार घोषित करेगी और बीएमसी की पहली जिम्मेदारी शहर को स्वस्थ हवा उपलब्ध कराना होगी। पार्टी ने दावा किया है कि अगले पांच वर्षों के भीतर मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स 40 से 60 के सुरक्षित स्तर तक लाया जाएगा। यह घोषणा बीएमसी चुनाव से पहले की गई है, जिनके जनवरी 2026 में होने की संभावना है।

वर्षा गायकवाड़ ने महायुती सरकार पर आरोप लगाया कि ठेकेदार और बिल्डरों के हितों को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण मुंबई की हवा जहरीली होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही लोगों की जान और शहर के भविष्य दोनों को खतरे में डाल रही है।

कांग्रेस की दस बिंदु योजना के अनुसार जब प्रदूषण स्तर बढ़ेगा तो कई कड़े कदम लागू किए जाएंगे। ए़क्यूआई 200 से 300 होने पर रात में निर्माण कार्यों पर रोक लगेगी। ए़क्यूआई 300 पार करते ही गैर–जरूरी निर्माण गतिविधियां बंद कर दी जाएंगी। ए़क्यूआई 400 से ऊपर होते ही धूल पैदा करने वाली सभी गतिविधियां तुरंत रोक दी जाएंगी।

कांग्रेस ने बच्चों, बुज़ुर्गों, बीमारों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान शामिल किए हैं। हाई प्रदूषण जोन में स्थित स्कूलों में एयर प्यूरीफायर अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। ए़क्यूआई 200 होते ही स्कूलों की बाहरी शारीरिक गतिविधियां बंद कर दी जाएंगी। गंभीर प्रदूषण की स्थिति में मजदूरों को एन–95 मास्क वितरित किए जाएंगे।

योजना में हरित क्षेत्रों को बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया गया है। बड़े निर्माण स्थलों के पास पेड़ लगाना अनिवार्य होगा। मैंग्रोव और आरे जंगल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मेट्रो पिलरों और फ्लाईओवरों के किनारों पर वर्टिकल गार्डन तैयार किए जाएंगे।

कांग्रेस ने जवाबदेही बढ़ाने के लिए मुंबई क्लीन एयर वॉर रूम स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा है, जिसमें 24 घंटे निगरानी और तुरंत प्रतिक्रिया प्रणाली होगी। एक विशेष एयर क्वालिटी मैनेजमेंट विभाग तथा संयुक्त निरीक्षण टीमें भी बनाई जाएंगी।

निर्माण और सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए कड़े मानक लागू होंगे। हर निर्माण स्थल पर फॉगिंग गन, ग्रीन नेट, व्हील वॉश सिस्टम और धूल नियंत्रण उपकरण लगाना अनिवार्य होगा। लंबे समय के लिए हर बड़े प्रोजेक्ट में ए़क्यूआई प्रभाव आकलन अनिवार्य किया जाएगा और शहर में ग्रीन कॉरिडोर तथा ब्रीदिंग ज़ोन विकसित किए जाएंगे।

योजना में मुंबई के लिए एक उन्नत ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम भी शामिल है जो प्रदूषण बढ़ते ही स्वतः प्रतिबंध लागू करेगा। कोयला और लकड़ी पर चलने वाले होटलों को एलपीजी या बिजली आधारित विकल्पों पर शिफ्ट करना होगा। पारंपरिक शवदाह स्थलों पर धुआं नियंत्रण प्रणाली लागू की जाएगी।

ए़क्यूआई वेबसाइट के अनुसार मुंबई का समग्र ए़क्यूआई 149 दर्ज किया गया है जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मज़गांव का ए़क्यूआई 158, वर्ली 151, देवनार 154, बीकेसी 153, नेवी नगर कोलाबा 147, पवई 144, बोरीवली पूर्व 156 और मालाड पश्चिम 156 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ से ‘अस्वस्थ’ श्रेणी तक पहुंच रहा है।

#MumbaiPollution #CongressPlan #BMCPolls #CleanAir #MumbaiAQI #Environment #VarshaGaikwad #khabarface2face

Comments

Populars Posts

Kirit Somaiya Raises Allegations Over Unauthorized Schools in Mumbai, Says More Schools May Face Action

Kirit Somaiya Raises Allegations Over Unauthorized Schools in Mumbai, Says More Schools May Face Action मालवणी में कथित "स्कूल जिहाद" और अनधिकृत स्कूलों पर कार्रवाई का मुद्दा गरमाया मुंबई, 16 जून। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 16 जून को मालवणी-मालाड के अंबुजवाड़ी इलाके का दौरा किया और कहा कि मालवणी में स्कूल जिहाद के नाम पर "लैंड जिहाद" चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में कुल 164 अनधिकृत शालाएं यानी स्कूल संचालित हो रहे हैं। किरीट सोमैया ने कहा कि एक दर्जन से अधिक स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनधिकृत रूप से संचालित स्कूलों के खिलाफ प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे पहले, एक साक्षात्कार में सोमैया ने कहा था कि शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में ऐसे 164 मामलों में से 36 मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले सप्ताह में सभी 164 मामलों में एफआईआर दर्ज की जाएगी। सोमैया ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्कूलों का दुरुपयोग किया गया है तथा बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए प्रमाणपत्र ...

Malvani Murder Case Solved Within 7 Days: Accused Arrested from Assam, Says PI Sunil Bile

Malvani Murder Case Solved Within 7 Days: Accused Arrested from Assam, Says PI Sunil Bile Malvani Police have successfully solved the murder case of 33-year-old Salima Khan within seven days of the crime. Acting on technical surveillance and intelligence inputs, the police tracked down and arrested the accused, 29-year-old Mohammad Shamshuddin Abdul Mateen, from Hojai district in Assam. Speaking to the media, Malvani Police Station Inspector Sunil Bile said that the accused was brought to Mumbai and produced before the court, which remanded him to police custody. The investigation into the motive behind the murder is continuing. #MalvaniPolice #MumbaiCrime #MurderCaseSolved #SalimaKhanCase #MumbaiNews #CrimeNews #AssamArrest #PoliceInvestigation #SunilBile #MaladWest #Malvani #MumbaiPolice #BreakingNews #LocalNews #khabarface2face

Declare It a Dumping Ground or Develop It Into a Playground: AAP Leader Raises Alarm Over Malvani Ground

Declare It a Dumping Ground or Develop It Into a Playground: AAP Leader Raises Alarm Over Malvani Ground मालवानी मैदान को कचरा डंपिंग ग्राउंड घोषित कर दे, अन्यथा साफ कर स्थानीय लोगों के लिए मैदान विकसित करे प्रशासन: AAP नेता मुंबई के मालवानी, मलाड गेट नंबर 7 स्थित आज़मी नगर में हिमगिरि बिल्डिंग के सामने मौजूद मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता Larzy Varghese ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस मैदान में फैले कचरे और गंदगी को लेकर कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। Larzy Varghese ने कहा कि यदि प्रशासन इस मैदान को साफ नहीं कर सकता तो इसे पूरी तरह कचरा डंपिंग ग्राउंड घोषित कर दे, अन्यथा इसे साफ-सुथरा कर स्थानीय लोगों के लिए मैदान के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े इलाके में बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए यही एकमात्र खुली जगह बची है, लेकिन कई वर्षों से इसकी हालत बेहद खराब बनी हुई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे मे...

Mumbai Coastal Road: A Major Step Towards Traffic Relief, Says Maharashtra CM Devendra Fadnavis

Mumbai Coastal Road: A Major Step Towards Traffic Relief, Says Maharashtra CM Devendra Fadnavis मुंबई की ट्रैफिक समस्या को कम करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नॉर्थ कोस्टल रोड प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मुंबई के बुनियादी ढांचे के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पश्चिम उपनगरों में यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुंबई की लगभग 60 प्रतिशत ट्रैफिक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से होकर गुजरती है, जिसके कारण यात्रियों को लंबे समय तक जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नॉर्थ कोस्टल रोड परियोजना शहर के लिए एक प्रभावी विकल्प साबित होगी और लोगों की यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी। फडणवीस के अनुसार, बांद्रा-वर्ली सी लिंक से संबंधित कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बांद्रा से वर्सोवा तक के हिस्से में तेजी से निर्माण कार्य जारी है। सरकार का लक्ष्य है कि बांद्रा-वर्सोवा खंड का काम मार्च 2028 तक पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा, कोस्टल रोड को आगे भायंदर से जोड़ने वाल...

Malwani Police Conduct Flag March Ahead of Bakra Eid to Ensure Peace and Security

Malwani Police Conduct Flag March Ahead of Bakra Eid to Ensure Peace and Security मालवानी में बकरा ईद से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन-ओ-अमान कायम रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त मुंबई के मालवानी इलाके में बकरा ईद के मद्दे नज़र मंगलवार 26 मई को मालवानी पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर रूट मार्च निकाला गया। इलाके में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था बरकरार रखने के मकसद से निकाले गए इस मार्च में ACP नीता पाडवी और मालवानी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर खुद मौजूद रहे। पुलिस का यह फ्लैग मार्च मालवानी गेट नंबर 5, 6, 7 और 8, म्हाडा, अंबुजवाड़ी समेत पूरे मालवानी इलाके से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात नज़र आया। रूट मार्च के जरिए आम लोगों को यह पैगाम देने की कोशिश की गई कि त्योहार के दौरान सुरक्षा इंतज़ामात पूरी तरह मजबूत हैं और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इलाके के नागरिकों से अपील की कि वह भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दे...