Skip to main content

Political Uproar Over Burqa Ban Demand in Maharashtra Board Exams । SSC and HSC



Political Uproar Over Burqa Ban Demand in Maharashtra Board Exams । SSC and HSC 

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में बुर्का बैन की मांग पर सियासी घमासान  

महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मांग ने विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्रों में बुर्का पर बैन लगाने की अपील की, जिससे विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है।  

क्या है मामला?

नितेश राणे ने अपने पत्र में कहा कि परीक्षा केंद्रों में बुर्का पहनकर प्रवेश करने से नकल की संभावना बढ़ सकती है और परीक्षा की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि आवश्यक हो तो महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी छात्रों की पहचान सत्यापित कर सकते हैं, लेकिन बुर्के की अनुमति नहीं होनी चाहिए।  
उन्होंने सरकार से परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी करने की मांग की।  

रईस शेख का पलटवार

समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने नितेश राणे की इस मांग का कड़ा विरोध किया। भिवंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसे मुस्लिम छात्रों के खिलाफ साजिश करार दिया।  

बुर्का या हिजाब पहनना धार्मिक स्वतंत्रता का हिस्सा है, जिसे भारतीय संविधान में संरक्षण दिया गया है। परीक्षा नियमों के नाम पर इस पर प्रतिबंध लगाना गैरकानूनी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजीत पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से इस प्रस्ताव को खारिज करने की अपील की।  

अमीन पटेल का समर्थन

विधायक अमीन पटेल ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी छात्रा परीक्षा देने बुर्का पहनकर जाती है, तो उसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वह छात्राओं के अधिकारों के साथ खड़े हैं।  

वारिस पठान ने भी जताई नाराजगी

AIMIM के नेता वारिस पठान ने भी नितेश राणे पर हमला बोलते हुए कहा कि,  

नितेश राणे को झूठ बोलने और जहर फैलाने की आदत हो गई है। उन्हें हिजाब के मुद्दे की सही जानकारी भी नहीं है। कुछ दिन पहले मुंबई के एक इंस्टीट्यूशन ने मुस्लिम लड़की को बुर्का पहनने से रोका था, और जब मामला सुप्रीम कोर्ट में गया, तो कोर्ट ने उस पर स्टे लगा दिया।

अबू आसिम आज़मी का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आसिम आज़मी ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे से ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उठाया गया है।  

अगर किसी को आपत्ति है, तो महिला शिक्षिका मुस्लिम छात्राओं की तलाशी ले सकती हैं, लेकिन बुर्का बैन की बात करना असंवैधानिक है।

बोर्ड परीक्षा की तारीखें

कक्षा 10वीं परीक्षा: 21 फरवरी से 17 मार्च 2025  
कक्षा 12वीं परीक्षा: 11 फरवरी से 11 मार्च 2025  

इस विवाद के चलते महाराष्ट्र की राजनीति में गरमाहट बढ़ गई है। जहां बीजेपी इस फैसले को परीक्षा की निष्पक्षता के लिए जरूरी मान रही है, वहीं विपक्ष इसे धार्मिक आज़ादी पर हमला बता रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।  

#बुर्का_विवाद #महाराष्ट्र_परीक्षा #रईस_शेख #नितेश_राणे #HijabBan #HateSpeech

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...