Skip to main content

Former Prime Minister Manmohan Singh Passes Away at 92 (1932 - 2024)


Former Prime Minister Manmohan Singh Passes Away at 92 (1932 - 2024)

जमाना कर ना सका उसकें कद का अंदाजा 
वो आसमान था मगर सर झुका के चलता था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहा दो दिवसीय अधिवेशन स्थगित कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता दिल्ली लौट रहे हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया है।

#ManmohanSingh

Comments