Skip to main content

अंबुजवाडी आजाद नगर मालवणी मालाड क्षेत्र में जनता गंदा पानी पीने पर मजबूर

अंबुजवाडी आजाद नगर मालवणी मालाड क्षेत्र में जनता गंदा पानी पीने पर मजबूर, कामगार संरक्षण सम्मान संघ के अखिलेश राव के नेतृत्व में कर सकते हैं भव्य आंदोलन
https://youtu.be/kWV0KTCKENQ

अंबुजवाड़ी आजाद नगर मालवानी मालाड में 1500 से अधिक नल है लेकिन पानी का प्रेशर बहुत कम होता है। पानी रात के बारह बजे के बाद आता है।  वह भी लगभग एक घंटा आता है जिसमें दस से पंद्रह मिनट तो पानी बहुत खराब और पीला आता है।

पांच मे से दो या तीन लोगों को पानी बाकी को पानी नहीं मिलता। यह पानी आने का वक्त रात का सही नहीं है। लोगों को सुबह काम पर जाना होता है बच्चों को स्कूल जाना होता है नींद पूरी तरह से मिलती नहीं है। जिसके कारण लोग बीमार हो जाते हैं। और पानी कम से कम दो घंटे तक आना चाहिए ताकि सभी लोगों को जरूरत भर पानी मिल सके। यह अंबुजवाडी आज़ाद नगर जनता की मांग है जो बीएमसी वाटर डिपार्टमेंट में लिखित तौर पर दी गई है

13 मई को बीएमसी में कंप्लेंट लेटर दिया गया था और आज फिर एक रिमाइंडर दिया गया है जिसमें यह भी कहा गया है कि अगर जनता का समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं होता है तो आगे चलकर कामगार संरक्षण सम्मान संघ भव्य मोर्चा आंदोलन करने की तैयारी में है


Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...