Skip to main content

मालवानी गेट नंबर ८ पर सिर्फ पांच रुपये में भरपेट खाना - हर रोज दोपहर के समय मिलता है।



मालवानी गेट नंबर ८ पर सिर्फ पांच रुपये में भरपेट खाना - हर रोज दोपहर के समय मिलता है। 


वॉइस ऑफ मालवणी के फाउंडर और अध्यक्ष महबूब खान जो आम जनता को सिर्फ पांच रुपये में खाना बांटने का काम १३ अगस्त २०२० से कर रहे हैं। 


महबूब खान ने लॉकडाउन में भी काफी लोगों को खाना बांटने का काम किया। महबूब खान और उनके साथी अशफाक भाई ने महसूस किया लोगों की भूख मिटाना कितना पुण्य का काम है और यह एक स्लम एरिया है यह देखते हुए अशफाक भाई ने उनको प्रेरणा दी कि यह काम लगातार जारी रहना चाहिए यह नेकी और पुण्य का काम है


महबूब खान ने १३ अगस्त २०२० से सिर्फ पांच रुपए में दोपहर के समय खाना बाटे का काम शुरू किया और सिर्फ पांच रुपए में लोगों को भरपेट खाना अब तक खिला रहे हैं। 


इनका इरादा आगे चलकर यह भी है कि अंबुजवादी में सुबह के समय मुफ्त जनता को नाश्ता बांटने का प्रोग्राम करें 


फिलहाल मालवणी गेट नंबर ८ दोपहर के वक्त सिर्फ पांच रुपए में खाना बांटने का काम लगातार चल रहा है। 


उनका यह भी कहना है कि उनको प्रशासन का भी सहयोग है और ट्राफिक की समस्या ना हो इसलिए उनके सदस्य ट्राफिक भी संभालते है।

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...