Skip to main content

मालवणी में शब-ए-बारात और होली के त्यौहार पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल AIMIM के मालाड तालुका अध्यक्ष नासिर कुरेशी ने पेश की

मालवणी में शब-ए-बारात और होली के त्यौहार पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल AIMIM के मालाड तालुका अध्यक्ष नासिर कुरेशी ने पेश की

https://youtu.be/GB4maaVW6ds

दिनांक 18 मार्च सुबह शुक्रवार, मालवणी में शब-ए-बारात और होली के त्यौहार पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मालाड तालुका अध्यक्ष नासिर कुरेशी ने बख़ूबी पेश की।

AIMIM के मालाड तालुका अध्यक्ष नासिर कुरैशी ने शबे बरात और होली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर स्नेह सम्मेलन का कार्यक्रम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया। मालवणी की आम जनता और मालवणी पुलिस को गुलाब के फूल और मिठाईयां देकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई और खुशियां मनाई गई।

अबू भाई ने कहा ह से हिंदू मां से मुस्लिम दोनों को मिलाय तो बन जाता है हम और हम एकता की मिसाल है

नासिर कुरैशी ने मालवणी पुलिस स्टेशन में भी जाकर पुलिस कर्मियों को गुलाब के फूल और मिठाइयां देकर होली और शबे बरात की खुशियां मनाई।

आपको बता दें कि मालोनी में हमेशा हर साल हर त्यौहार में हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल देखने को मिलती है। लोग एक दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए देखने को मिलते हैं

मालवणी का क्षेत्र आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक है। 

Comments