Skip to main content

विधायक अमीन पटेल और एम. एल. ए जीशान सिद्दीकी कोरोना संक्रमित हुए

विधायक अमीन पटेल और एम. एल. ए जीशान सिद्दीकी कोरोना संक्रमित हुए

https://youtu.be/kI72-_aVmIE

मुंबई में कोरोना का कहर कम होता नहीं दिख रहा है. कई राज्यों में कोविड 19 की वजह से पाबंदियां लगा दी गई हैं. कोरोना का सबसे ज्यादाद कहर महाराष्ट्र पर टूटा है

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पर बीते कुछ दिनों की तुलना में लगाम लगी है. लेकिन तब भी महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में करीब 28 हजार नए केस आए हैं. जबकि कोरोना के चलते 139 लोगों की मौत हुई है. अकेले मुंबई में कोरोना के 4,760 नए मामले आए हैं. आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को राज्य में 27,918 नए मामले दर्ज किए गए.  राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले दो दिन पहले सामने आए थे

महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने 31 मार्च को ट्वीट करके जानकारी दी कि मैं कोविड सकारात्मक हूं और उन्होंने निवेदन किया कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे वह अपना परीक्षण करवाएं

मुंबई यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और यंगेस्ट एमएलए जीशान सिद्दीकी ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी कि उन्होंने कोविड परीक्षण करवाया और उन्हें हल्के वायरस के लक्षण है।  उन्होंने सभी से अनुरोध करता हूं, जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए, कृपया स्वयं परीक्षण करें।

आप सभी से अनुरोध है के COVID प्रोटोकॉल का पालन करने और सभी आवश्यक सावधानी बरते

#MLA
#Aminpatel
#ZeeshanSiddiqui
#CovidPositive
#Mumbai

 

Comments