Skip to main content

Thagi baap beta girafter - Oshiwara Police Station


ठग्स ऑफ गैंग के शातिर ठग बाप और बेटे को ओशिवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार हरयाणा से थे फरार....
मुंबई पुलिस के ओशिवारा पुलिस ने एक ऐसे ठगी बाप और बेटे को गिरफ्तार किया है जो लोगो को फ्लैट, स्क्रेप लाइसेंस, और बांग्ला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने के बाद फरार हो जाते थे जिसे ओशिवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Big news हिंदी के पत्रकार को जानकारी देते हुए ओशिवारा पुलिस के क्राइम पी आई शशिकांत भंडारे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मामला तब उजागर में आया जब हरियाणा पुलिस मामले की जाँच करते हुए मुंबई आई थी तब पता चला कि साल २०१४ में गुजरात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सूरत का मामला है जहाँ इन दोनों आरोपियों ने एक बिजनेसमैन को लाखो रुपये का चूना लगाया और मुंबई के तरफ भाग निकले जिसके बाद बिजनेसमैन ने गुजरात क्षेत्र के अंतर्गत आने के क्षेत्र सूरत दोनो ठगी आरोपी बाप अयूब इब्राहिम कपाड़िया (५५) जो कि गुजरात क्षेत्र के सूरत का रहने वाला है और उसके बेटे यासर अराफात इब्राहिम कापड़िया (२८) के खिलाफ ३ करोड़ ७० लाख रुपए का ठगी का मामला दर्ज कराया जिसके बाद दोनों फरार हो गए थे. वही दूसरी ओर दोनो बाप और बेटे ने मिलकर हरियाणा के रहने वाले एक बिजनेसमैन को ७० लाख रुपए का चूना लगाया था । जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने दोनों बाप और बेटे को गिरफ्तार किया था और दोनों पुलिस की हिरासत में से भाग गए थे।

वही गुजरात क्षेत्र के सूरत पुलिस ने दोनों बाप और बेटे के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जीरो जीरो ट्रांसफर कर मुंबई पुलिस के ओशिवारा पुलिस को सौप दिया था। ओशिवारा पुलिस की एक टीम हरयाणा के लिए रवाना हुई और दोनों बाप और बेटे को गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस को सौप दिया था जिसके बाद दोनों जमानत पर रिहा होकर मुंबई भाग आए थे। फरार चल रहे बाप और बेटे ने २७ मार्च को हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर किया था लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया था। वही दूसरी ओर ओशिवारा पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह ८ बजे ठगी बाप और बेटे को मुंबई डि बी मार्ग के ओरिएंटल होटल से गिरफ्तार कर लिया और दोनों पर भारतीय दंड कानून सहित धारा ४२०,४६७,४६८,४७१,१२०(बी) , ४०६, ५०४, ५०६(२), ३४ के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहाँ न्यायालय ने दोनों आरोपियों को ९ मई तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया आगे की मामले की जाँच ओशिवारा पुलिस के अधिकारी कर रहे है.

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...