Mumbra: 5 Fall Ill After Eating Afalatoon Sweet, 35-Year-Old Zuber Ansari Dies During Treatment; FDA Collects Samples
मुंब्रा में अफलातून मिठाई खाने के बाद 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 35 वर्षीय जुबेर अंसारी की इलाज के दौरान मौत का आरोप
मुंब्रा: मुंब्रा में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सागर स्वीट की अफलातून मिठाई खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि मिठाई खाने के बाद 35 वर्षीय जुबेर अंसारी की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, परिवार के मुताबिक, मिठाई खाने से बीमार हुए चार अन्य लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंब्रा पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने सागर स्वीट पर कार्रवाई की। टीम ने दुकान का शटर बंद करवाया और अफलातून मिठाई के नमूने जांच के लिए अपने कब्जे में लिए हैं।
इस मामले में FDA अधिकारी प्रियंका व्हिसे ने कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। वहीं, मृतक जुबेर अंसारी के भाई सुहेल अंसारी और सलमान अंसारी ने पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी और मिठाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
परिवार का आरोप है कि सागर स्वीट की अफलातून मिठाई खाने के बाद ही पांचों लोगों की तबीयत बिगड़ी थी और इसी के चलते जुबेर अंसारी की जान चली गई।
हालांकि, फिलहाल मिठाई खाने और जुबेर अंसारी की मौत के बीच सीधा संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FDA की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
अब सभी की नजरें FDA की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच में यह साफ होगा कि मिठाई में किसी तरह की खराबी थी या नहीं और इस पूरे मामले में किसकी जिम्मेदारी बनती है।
#Mumbra #SagarSweets #AflatunMithai #FDAAction #MumbraNews #ZubairAnsari #ThaneNews #FoodSafety #IslamuddinKhan #BreakingNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!