Skip to main content

Senior Police Inspector Narendra Shinde found newborn baby girl in abandoned condition, adopted her and took responsibility for her medical and education expenses

Senior Police Inspector Narendra Shinde found newborn baby girl in abandoned condition, adopted her and took responsibility for her medical and education expenses

Exclusive Interview of Senior Police Inspector Narendra Shinde on Khabar face2face youtube channel, :
https://youtu.be/J-T1dfvzjWw

#NarendraShinde #Adopted #MumbaiPolice #khabarface2face

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शिंदे को दत्तक कन्या पुरस्कार सम्मान से सम्मानित

मुंबई 9 नवंबर कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शिंदे साहेब ने लावारिस कन्या को गोद लिया इस पर सामाजिक संघटना जन सावधान के संस्थापक जय शंकर सिंह ठाकुर समाजसेवी जो कई संगठनों में संलग्न है उन्होंने साल उठाकर पुष्पगुछ  देकर और दत्तक कन्या पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया इनके साथ जन सावधान की संचालिका श्रीमती बीना सिंह ठाकुर समाजसेवीका, खबर फेस टू फेस के रिपोर्टर ज़ीशान आज़मी आदि लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान और बधाईयाँ दी।

फरिश्ते हैं समता नगर सिनियर नरेंद्र शिंदे, अनाथ बच्ची को गोंद लेकर दिया नई जिंदगी

इन्सानियत और वर्दी का फर्ज निभाया, एक अनाथ बच्ची का चिकित्सा और शिक्षा का खर्च वहन करने का लिया जिम्मा

आज के इस युग में रिश्तों का मूल्य खत्म होते जा रहे हैं. लेकिन कांदिवली पुर्व में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां कोई रिश्ता न रहते हुए भी समता नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शिंदे जी ने इन्सानियत की छांव से एक नवजात बच्ची की जान बचाई है

इसलिए मुंबई के कांदिवली समता नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेन्द्र शिंदे अपनी नेकदिली की वजह से चर्चा में है

मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को डोंगरी इलाके के इमारत में पहली मंजिल पर एक नवजात बच्ची होने की सुचना समता नगर पुलिस स्टेशन में आती है, सुचना मिलते ही प्रसाशन हरक़त मे आ जाता है और मौके पर पहुंच कर मिली सुचना की पुष्टि करती है, उन्हें पहली मंजिल पर एक नवजात बच्ची मिलती है जिसकी हालात बहुत ख़राब थी, अगर प्रशासन थोड़ी देर से पहुंचती तो उस नवजात बच्ची को कुत्ते या चूहे घायल कर सकते थे, बच्ची को रिकवर करने के बाद उसको शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उस बच्ची का इलाज हुआ।

उसके बाद समता नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री नरेन्द्र शिंदे ने उस बच्ची को अंधेरी में अनाथालय को सुपुर्द किया, फिर अनाथालय से उस बच्ची की गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है, साथ ही उस बच्ची की चिकित्सा और शिक्षा की पुरी जिम्मेदारी नरेंद्र शिंदे ने करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि तहकीकात में पता चला कि ये बच्ची नाजायज़ रिश्ते की वजह से पैदा हुई है, 18 साल की लड़की के साथ उसके नजदीकी रिस्तेदार ने संबंध बनाया था

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...