Skip to main content

बंदरगाह मंत्री और मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के बीच गर्म बहस हुई।

बजट सत्र के चौथे दिन, बंदरगाह मंत्री और मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के बीच गर्म बहस हुई।

मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष और मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगलप्रभात लोढा ने हिंदू वोटरों के घटने का मुद्दा गुरुवार को विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया। गृह विभाग से संबंधित पूरक मांगों पर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए विधायक मंगल प्रभात लोढा ने मालवणी विधानसभा क्षेत्र में हिंदू वोटरों की संख्या घटने को लेकर चिंता जताई। लोढा ने मालवणी में राम मंदिर समर्पण निधि संकलन के पोस्टर फाड़े जाने और शिकायत दर्ज करने वाले हिंदुओं के खिलाफ ही पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की बात भी कही

मंगल प्रभात लोढ़ा, जिन्होंने कुछ दिन पहले पुलिस पर मालवणी में राम मंदिर के निर्माण के लिए दान देने और इसके बारे में पूछताछ करने वाले भाजपा अधिकारियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया था तो उनको जवाब देते हुए मंत्री असलम शेख ने कहा कि केवल अपने राजनीतिक हित के लिए मुंबई पुलिस पर झूठे आरोप लगाना उचित नहीं है, जिनकी तुलना लंदन के स्कॉटलैंड यार्ड से की जा जाती है।

मंत्री असलम शेख ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सदन को गुमराह करने और आगामी चुनावों का एजेंडा सेट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं मालवणी का प्रतिनिधित्व करता हूं और मेरे क्षेत्र में आज भी हिंदुओं मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

मंत्री असलम शेख ने मंगल प्रभात लोढ़ा से सवाल किया कि "मालवणी निर्वाचन क्षेत्र के तीन लाख मतदाताओं में से 230,000 से अधिक हिंदू मतदाता हैं, तो हिंदू अल्पसंख्यक कैसे हो सकते हैं?"

जैसे ही लोढ़ा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया, असलम शेख ने भाजपा उत्तर मुंबई के अल्पसंख्यक युवा अध्यक्ष पर बांग्लादेशी घुसपैठ का आरोप लगाया।  हालांकि, मंगल प्रभात लोढ़ा ने असलम शेख को चुनौती दी कि अगर यह सच है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।  अगर यह गलत है, तो असलम शेख को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कुछ दिनों पहले रूबेल शेख नाम के एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को पुलिस ने उसके आवास पर गिरफ्तार किया था।  पूछताछ के अंत में, यह स्पष्ट था कि यह युवक भाजपा उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक युवा अध्यक्ष था।

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...